Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे वृद्ध को लुटेरों ने लूटा

डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज गोण्डा:वजीरगंज थानान्तर्गत जमुनहा गांव निवासी राम बहोर शुक्ल से मोटर सायकिल सवार लुटेरे 10000 रुपये छीन कर फरार हो गए।
घटना मंगलवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे की है। राम बहोर शुक्ल बालेश्वर गंज के सर्व यू पी ग्रामीण बैंक से 10000 रुपये निकाल कर बालेश्वरगंज- दुर्जन पुर मार्ग पर स्थित अपने घर जमुनहा वापस जा रहे थे कि बालेश्वर गंज बाजार से लगभग एक किलोमीटर आगे भरहापारा गांव के पास सूना पाकर पीछे से आए मोटर सायकिल सवार दो अज्ञात लोग धक्का देकर गिरा दिए और जेब मे रखी पासबुक और 10000 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की  सूचना स्थानीय थाने पर दी गई है।  थानाध्यक्ष  विनय कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिली है , पुलिस टीम लगा दी गई है।जल्द ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे