Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन कल


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत आगामी 11 सितम्बर को धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह द्वारा किया जायेगा। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र द्वारा जिले के सभी विभागों यथा - वन, सूचना, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, जिला उद्योग केन्द्र, खादी ग्रामोद्योग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, सहायक निदेशक मत्स्य व लीड बैंक अधिकारी को 11 सितम्बर को प्रातः 10 बजे तक धनपतगंज विकास खण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शनी स्टाल लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदर्शनी आयोजित करने वाले सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नोडल अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर प्रदर्शनी स्टाल लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज को निर्देशित किया है  कि वे प्रदर्शनी आयोजन हेतु ब्लाक मुख्यालय पर टेन्ट, कुर्सी, मेज, साउण्ड/माईक, जनरेटर, बैनर,मैटिंग आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करायें। प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं 100 दिन विस्वास , उपलब्धियों से सम्बन्धित उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे