अमरजीत सिंह
फैजाबाद:यूं तो महिला गर्भवती थी मृत्यु अस्पताल मे हुई किंतु मामला संदिग्ध है ! ये वाकया मवई थाना छेत्र के ग्राम रामपुर गुदारा का है ! यहां के निवासी राम प्रगट जो दैनिक वेतन भोगी के रुप मे विद्युत विभाग मे कार्य करता है कि पत्नी सरिता गर्भवती ब जिसका प्रसव के लिये क्वीन मेरी हास्पिटल मे अॉप्रेशन हुआ हालत बिगडने पर ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां मंगलवार को रात नौ बजे के लगभग युवती ने दम तोड दिया उधर गांव के लोगों का कहना है कि उक्त राम प्रगट पत्नी से कोई विशेष मतलब नही रखता था उसके संबंध भाभी से थे उक्त राम प्रगट व उसकी भाभी दोनो मिलकर सरिता को हमेशा मारा पीटा करते थे 14 सितम्बर को भी दोनो ने मिलकर सरिता की जमकर पिटाई की बाद मे समाज से बचने के लिये प्रगट सरिता को कहीं इलाज के लिये ले जाया कहा था कि गांव की होलिका के पास पत्नी सरिता को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और वहां भी मारा पीटा जिससे सरिता की हालत नाजुक हो गया डिलेवरी कराने के बहाने सरिता को क्वीन मेरी हास्पिटल ले जाया गया लोगों के कथनानुसार असमय अॉप्रेशन कराकर बच्चा पैदा कराया गया हालत बिगडती देख उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां सरिता मौत की गोद मे हमेशा के लिये ले गयी गांववासियों के अनुसार सरिता को योजना बद्ध तरीके से मौत की गोद मे सुलाया गया है मृतका शव गांव मे पहुंचते ही मृतके ममेरे भाई धनीराम ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है जिसमे राम प्रगट पुत्र धनपाल बडे भाई गुरुदीन भाभी प्रेमा व भतीजी कंचन समेत कुल चार लोगों पर आरोप लगाया गया है पुलिस मौके पर मौजुद है शव के पोस्टमार्टम के लिये ले जाने के बारे मे पूछे जाने पर पुलिस का जवाब था जिसमे हास्पिटल मे महिला की डेथ हुई है वहां से डेथ सर्टिफिकेट आया है जरुरत समझेंगे तो देखा जायेगा फिलहाल अभी मृतका के मृत्यु के कारण का पता लगाया जा कहा है राम प्रगट व उसके भाई गुरुदीन को पुलिस थाने ले जा चुकी है वैसे सिकायती पुत्र मे लोगों मामला को दबाने का भरसक प्रयास कर रहे है गांव वासियों के अनुसार सरिता को हमेशा मारा पीटा जाया कहा है इसलिये मामला काफी संदिग्ध लग रहा है अब इस घटना का पर्दाफास पुलिस के हाथ मे है अब यदि पुलिस अपनी ईमानदारी पर रहा तभी मामला का सच सामने आयेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ