दीपक गोस्वामी
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के पाली ब्लाक अंतर्गत आने वाले विद्युत उप केंद्र घघसरा अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है किसी तरह विभागीय कर्मचारी मशीनों पर पॉलिथीन डालकर विद्युत सप्लाई क्षेत्र में कर रहे हैं चौकी किसी भी समय भारी दुर्घटना का कारण बन सकता है एक तरफ जहां हमारे देश के प्रधानमंत्री देश को डिजिटल करने में लगे हैं वही प्रदेश सरकार के गृह जनपद इस स्थिति जर्जर विद्युत उप केंद्र अपने उद्धार की गुहार लगा रहा है पाली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले लाखों की आबादी को रोशनी देने वाला यह केंद्र आज इस स्थिति में पहुंच गया है कि हल्की बरसात होने पर भी लाइट ट्रिप हो जाती है जान जोखिम में डालकर कर्मचारियों द्वारा मशीनों को तिरपाल से ढककर विद्युत सप्लाई देने का काम मजबूरी में किया जा रहा है आखिर इन सब पर उच्च अधिकारियों का ध्यान क्यों नहीं जाता यह एक बड़ा सवाल क्या वे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ