लालगंज / प्रतापगढ़।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे ब्रम्हचारी गांव मे बीती बुधवार की रात चोरो ने जमकर दहशत फैलायी। जहां एक घर मे चोरी की वारदात मे नकदी समेत कीमती आभूषणों पर हाथ साफ करने मे सफल रहे। वहीं पड़ोस के तीन घरों मे ताला तोड़ने के दौरान ग्रामीणों की जगहट देख वह भाग गये। गांव के आदर्श पाण्डेय के घर चोरों ने घर के पीछे की दीवार से साड़ी की रस्सी बनाकर छत पर चढ़ गये और दरवाजे की कुण्डी तोड़कर बाक्स उठा ले गये। पीड़ित के मुताबिक चोरी की घटना मे बाक्स मे रखा सात हजार की नकदी तथा महिलाओं के सोने व चांदी के आभूषण चोरी चला गया। वहीं आदर्श के बगल के देवेश, बन्टू व छोट्टन के घर भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया किंतु खटपट की आवाज से लोगों की जगहट भांप अज्ञात चोर भाग निकले। घटना को लेकर पीडित आदर्श पाण्डेय ने गुरूवार को कोतवाली मे लिखित तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है जंाच की जा रही है मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ