सत्येन्द्र खरे
यूपी के कौशाम्बी जिले के एक निजी अस्पताल में बीमार बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा और मार-पीट का मामला सामने आया है | इस पूरे मामले का एक सीसीटीवी फूटेज मीडिया के हाँथ लगा है जिसमे मरीज के परिजन डाक्टरों के चेंबर में घुस कर अस्पताल की नर्स और डाक्टर से मार-पीट करते दिखाई दे रहे है |
अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक यह घटना रात तकरीबन 12 बजकर 30 मिनट की है जब एक सोनू नाम का शख्स एक युवती और बीमार बच्चे के साथ अस्पताल में पहुचे | बच्चे की हालत नाज़ुक थी परिजन बार बार डाक्टर को बुलाने और भर्ती करने के बात कह रहे थे | बच्चे को अस्पताल में ब हारती किये जाने के बाद उसकी मौत हो गई | जिसके बाद परिवार के साथ आये लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल के डाक्टर, मैनेजर, नर्स और दूसरे स्टाफ को अस्पताल में बेल्ट से दौड़ा दौड़ा कर पीटा है |
माधुरीअस्पताल की नर्स
सीसीटीवी में कैद हुयी इस मार-पीट की तस्वीरे सामने आने के बाद अस्पताल के मैनेजर अब आरोप लगा रहे है कि मृतक बच्चे के परिजन अक्सर किसी न किसी मरीज को लेकर आते है और फर्जी आरोप लगा कर रंगदारी मागते है | रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते है |
निजी अस्पताल के लाइव मार-पीट का वीडियो वाइरल होने के बाद कौशाम्बी की सैनी पुलिस कार्यवाही के लिए अब तहरीर का इन्तजार कर रही है | सिराथू के सर्किल अफसर अंशुमान तिवारी के बिना कैमरे में सामने आये कहा कि तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ