डॉ ओपी भारती
गोण्डा :-वजीरगंज क्षेत्र के बड़कुईयां गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में दो महिला समेत चार लोग चोटिल हो गये।दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है ।
तारावती द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार उसके पड़ोसी पवनसुत से नाली का विवाद चल रहा था जिसको लेकर रविवार शाम को पवनसुत व उनकी पत्नी उषा व भाभी गोदाना गाली गुप्ता देने लगी और प्रतिवाद करने पर मारपीट पर आमादा होकर मारपीट करने लगे । वहीं पवनसुत के द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार विपक्षी ओमप्रकाश, जगदम्बा प्रसाद, राजेश,अतुल ने गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडा से मारापीटा। मारपीट में प्रथम पक्ष से वादिनी तारावती व द्वितीय पक्ष से वादी पवनसुत,भाभी गोदाना व् भतीजा सूरज चोटहिल हुए। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।चारों चोटहिलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ