डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- जनपद के थानों पर लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में थाना वजीरगंज ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक ने जनपद के 16 थानों में लम्बित विवेचनाओं की मॉनिटरिंग की थी,जिनके निस्तारण में थाना वजीरगंज अव्वल पाया गया।पुलिस अधीक्षक ने उक्त सराहनीय कार्य हेतु थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ