Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन


बस्ती । निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा गुरूवार को कलेक्टेªट परिसर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन काव्य गोष्ठी का आयोजन कैप्टन एस.पी. सिंह ‘आतिश सुल्तानपुरी’ की अध्यक्षता और डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ के संचालन में सम्पन्न हुआ।
प्रख्यात कवि एवं चिकित्सक मुख्य अतिथि डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि संसार में मां का स्थान सर्वोपरि है। उनकी रचना ‘ शारदीय नवरात्र का आया पर्व महान, यही कामना करें मां भक्तों का कल्यान’ को श्रोताओं ने सराहा। 
डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कुछ यूं कहा- अगर समझना है तुम्हें जीवन का भावार्थ, अपनी चिन्ता छोड़कर करो सदा परमार्थ’ के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। श्याम प्रकाश शर्मा की रचना ‘ मन की गंगा में बहे प्रेम भक्ति की धार, मां मुझको वह शक्ति दे, करूं सदा उपकार’ के द्वारा मां की महिमा का गान किया। 
काव्य गोष्ठी में सत्येन्द्रनाथ मतवाला, सागर गोरखपुरी, डा. कमलेश पाण्डेय, पं. चन्द्रबली मिश्र, जगदम्बा प्रसाद भावुक, लवकुश पटेल आदि की रचनायें सराही गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे