Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी:वैज्ञानिक तरीके से खेती करके आय बढ़ायें:जिलाधिकारी



सत्येन्द्र खरे 
कौशाम्बी l  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन मंे जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा मंझनपुर ब्लॉक के टेंवा ग्राम पंचायत में किसान विज्ञान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकेंा ने उपस्थित किसानों को कृषि के क्षेत्र में विज्ञान प्रौद्योगिकी के नवीन तकनीक से अवगत कराया। किसानो के आर्थिक स्थिति को सुढृढ करने, कृषि एवं सवर्गीय आधारित समस्त उत्पादों के प्रबन्धन, संरक्षण एवं विपणन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि आज समय की मांग है कि कृषि वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय बढ़ायें। उन्होंने कहा कि परम्परागत खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने जैविक खाद एवं जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर बल दिया, इससे मानव स्वास्थ्य एवं मृदा स्वास्थ्य, भविष्य के लिए लाभप्रद रहेगी। उन्होंने कृषि में विविधीकरण को आवश्यक बताया, इससे लागत से अधिक लाभ लिया जा सकता है। उन्होने कृषकों से आवाहन किया कि कृषि के क्षेत्र में जो समस्या हो उसे विशेषज्ञों से समाधान अवश्य करें। उन्होंने उत्तम खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण देने पर बल दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी  ने वृक्षारोपण भी किया। 
कृषि वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार ने आलू, मक्का, गेहूं, एवं मूंग की नयी प्रजातियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मानसून देर से आने पर भी मूंग की नयी प्रजाति पर प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होने कहा कि शासन का लक्ष्य है कि कृषकों की आय दोगुनी हो, इसके लिए कृषि की नवीन तकनीक का उपयोग करना होगा। औषधीय पौधों में भी आय के अधिक श्रोत है। इसी क्रम में उप निदेशक कृषि सत्येन्द्र ंसिह चौहान ने कहा कि कृषि यन्त्रों में डीजल इंजन, लपेटा पाइप, रोटावेटर, एवं कृषि की दवाओं पर शासन द्वारा अनुदान उपलब्ध है। इससे लाभान्वित होने के लिए कृषकों का कृषि विभाग में रजिस्टेªशन होना आवश्यक है। कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मिट्टी के कीटाणु एवं जीवाणु शून्य हो गये है, इससे पौधों की बृद्धि बाधित हो रही है। उन्होने पशु पालन पर जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में भी रोजगार के अपार अवसर है। इसी क्रम में समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों को नवीन तकनीक की जानकारी देने एवं किसानेंा की आय बढ़ाने हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में उन्नति एवं प्रगतिशील कृषक आर.पी. सिंह, संजय प्रजापति, बाके लाल, बी0डी0 सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हीरालाल लोधी, राम आसरे, सन्तोष कुमार, ग्राम प्रधान बृजेश कुमार, दादू राम, पीडी कौशाम्बी राजेश कुमार मिश्रा एवं कृषि अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे