Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:वाराणसी मे लाठी चार्ज को लेकर भड़के वकील और पत्रकार संघ


विरोध स्वरूप वकीलों ने किया न्यायिक कामकाज का बहिष्कार
लालगंज / प्रतापगढ़। वाराणसी मे छात्र छात्राओं एवं पत्रकारों पर पुलिसिया लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं समेत विभिन्न संगठनों ने गुस्से का इजहार किया है। सोमवार को तहसील मे कामकाज शुरू होते ही वकील इस घटना को लेकर भड़क उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। वकीलों के हड़ताल के चलते तहसील मे पूरे दिन न्यायिक कामकाज बाधित दिखा। सभा को संबोधित करते हुये बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने इस घटना पर पुलिस प्रशासन को लेकर तंज कसते हुये तो इसे उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता छात्रा के समर्थन मे मौलिक अधिकारों की रक्षा मे छात्रों एवं पत्रकारों के समर्थन पर यूपी पुलिस की निदंनीय सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया। सभा की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व संचालन महामंत्री संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, ओंकारनाथ क्रांतिकारी, केवी सिंह, मनोज सिंह, विपिन शुक्ल, विकास मिश्र, संतोष पाण्डेय, हरिशंकर द्विवेदी, कमलेश तिवारी, अजय सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, शहजाद खां, विनोद शुक्ला, संतोष सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, अमरनाथ यादव, अनिल महेश, शिवाकांत शुक्ल, कुलभूषण शुक्ल, शिवनारायण शुक्ल, शिवांकांत उपाध्याय, हरकेश पटेल आदि रहे। इधर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक मे भी वाराणसी मे पत्रकारों पर पुलिस लाठीचार्ज को अमानवीय ठहराते हुये दोषी पुलिस अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्त दिये जाने की मांग की गयी। बैठक मे चंद्रशेखर तिवारी, डा0 आशीष सिंह, बाबा नरेन्द्र ओझा, सुरेन्द्र तिवारी सागर, सुरेश मिश्र मदन, उमेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, राजकुमार मिश्रा, शत्रुघ्न पाण्डेय, अशोकधर द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद तिवारी, देवानंद मिश्र, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह बाबा, गौरीशंकर तिवारी, जेके वर्मा, मनोज सिंह, विनोद सिंह, अखिलेश मिश्र, विकास मिश्र, संजीव द्विवेदी, मुकेश तिवारी, आरआर पाण्डेय, मनोज तिवारी, अनूप त्रिपाठी, कुलभूषण शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, संतोष तिवारी, आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे