राकेश गिरी
बस्ती । पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा किया है। बीते 15 सितंबर की सुबह वाल्टरगंज थाना इलाके के बांसापार निवासी राधेश्याम शुक्ल को किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी और शव को कुर्थिया थाना मुंडेरवा के पास फेंक दिया था। पुलिसिया जांच में जो कहानी सामने आई जिसमे तीन हत्यारोपी गिरफ्तार हुए है। पुलिस के मुताबिक मृतक राधेश्याम ने आरोपियों से जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे जिसकी मांग आरोपियों द्वारा की जाती रही लेकिन राधेश्याम ना नुकुर करते रहे तंग आकर अपने तीन साथियों जुगेश और मुकेश के साथ कृष्ण कुमार ने उसकी हत्या कर दी जिसे वाल्टरगंज इलाके के मनौरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ