Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:उ.प्र. संभागीय परिवहन के अनुज अध्यक्ष, सभाजीत मंत्री बने


राकेश गिरी 
बस्ती । उ.प्र. संभागीय परिवहन अधिकारी संघ का अधिवेशन गुरूवार को आर.टी.ओ. कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में समस्याओं पर विचार के साथ ही वक्ताओं ने समाधान हेतु एकजुटता पर जोर दिया।
दूसरे चरण में सर्व सम्मत से अनुज प्रधान अध्यक्ष, शिवानन्द सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सभाजीत पाल महामंत्री, बच्चूलाल उप महामंत्री, रामानुज कोषाध्यक्ष चुने गये। 
संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष लव कुमार ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। कार्यक्रम में ए.आर.टी.ओ. अरूण कुमार चौबे, विनोद कुमार, कमला प्रसाद, राकेश तिवारी, शिवकुमार, मनोज के साथ ही अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे