शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय मेंं धान खरीद 2017-18 हेतु एक आवश्यक बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि धान खरीद (2017-18) के लिये किसानों भाईयो को आनलाइन पंजीयन कराना होगा, इससे विचौलियो से भी बचा जा सकता है। पंजीयन के लिये किसान भाई जन सुविधा केन्द्र या साईबर कैफे से आनलाइन करा सकते है। बैठक में उन्होने यह भी बताया कि आनलाइन पंजीकृत किसानो से ही धान की खरीद की जायेगी। किसान भाईयो को समर्थन मूल्य के रूप में 1550 रू0 प्रति कु0 (कामन) एवं 1590 रू0 प्रति कु0 (ग्रेड ए) के अनुसार भुगतान किया जायेगा। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानो को उतराई, छनाई/सफाई के लिये रू0 15 प्रति कु0 की दर से सरकार आनलाइन भुगतान करेगी। आनलाइन पंजीकरण 01 सितम्बर 2017 से प्रारम्भ कर दिया गया है। किसान भाई अपने धान का विक्रय 01 नवम्बर 2017 से सभी क्रय केन्द्रों पर कर सकते है। किसानों के धान विक्रय हेतु जनपद प्रतापगढ़ में 70 क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है। आनलाइन पंजीकरण के लिये किसान को विभाग के पोर्टल आनलाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। आनलाइन पंजीकरण के लिये किसान भाईयो को दस्तावेज के रूप में जोत बही, खतौनी के अलावा पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, डी0एल0 जैसे दस्तावेजों का प्रयोग किया जा सकता है।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किये कि वे क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर लें, किसी प्रकार की क्रय केन्द्रो पर अगर असुविधा हो तो क्रय केन्द्र प्रारम्भ होने से पहले उसे दूर कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव समिति एवं खाद विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि होर्डिंग/बैनर/पोस्टर के माध्यम से इसका व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाये क्योंकि यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिससे किसान भाई अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठा पाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, सचिव मण्डी समिति, खाद विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक, उपजिलाधिकारी रानीगंज श्रीमती ज्योत्सना यादव, उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी पट्टी जे0पी0 मिश्रा के अलावा मार्केटिंग इन्सपेक्टर, सभी क्रय केन्द्र के प्रभारी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ