Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:किसानो की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण-डीएम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिलाधिकारी  शम्भु कुमार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में किसानो की समस्या के लिये किसान दिवस महीने के तृतीय बुधवार को विकास भवन में बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में किसानो द्वारा बतायी गयी समस्या का निराकरण करने के लिये विभागीय अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में आये हुये किसान ने विकास खण्ड पट्टी में स्थित नागापुर नहर एवं सण्ड़वा चन्द्रिका ब्लाक में पानी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसके लिये जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई से जानकारी ली गयी तो बताया गया कि पट्टी नागापुर में 22 तारीख तक पानी बन्द करने का आदेश शासन से है। जिसके लिये जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के अधिकारियों से बात करके पानी की समस्या को ठीक कराया जाये और नहर के टेल तक पानी पहुॅचाया जाये। विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि डार्क जोन होने के कारण सरकारी नलकूप अधिकतर बन्द हो गये है और पानी का लेबल 100 फिट नीचे चला गया है जिससे नई बोरिंग नही की जा सकती है, ऐसी दशा में तालाबो में पानी भरने जैसे आवश्यक कार्य ग्राम स्तर पर किये जाये और अधिकतर फसले ऐसी बोई जाये जिसमें पानी की बचत हो सके। फसल दुर्घटना के सम्बन्ध में आये हुये किसान बन्धु ने बीमा कम्पनी द्वारा 12 लाख एवं 3 लाख का मुआवजा न दिये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया जिसे जिला कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुये बताया कि इसके लिये डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है जिसके लिये फसल बीमा समन्वयक श्री उमाशंकर मिश्र ने कहा कि न्यू इण्डिया इंश्योरेन्स कम्पनी को इसके लिये अधिकृत किया गया था। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये बताया कि किसानों की समस्याओ का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
बैठक में उप निदेशक कृषि प्रसार रघुराज सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा दुर्घटना के बारे में ने किसानो को अवगत कराया कि फसल बीमा के लिये 31 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन कराकर प्रीमियम जमा कर दें। इस योजनान्तर्गत खेतो में जल भराव, बिजली गिरने अथवा ओलावृष्टि से हुई फसलो के नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। जिन किसानो ने बैंको से ऋण लिया है उन्हे रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक नही है उनका रजिस्ट्रेशन बैंको द्वारा हो जाता है। खाद की उपलब्धता के बारे में किसानो ने कहा कि मंगरौरा खाद समिति बन्द पड़ी है और हमे खाद बाहर से लेना पड़ रहा है जिसके लिये जिलाधिकारी ने खाद समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समिति में सचिव की नियुक्ति करके तत्काल जानकारी दें। किसान दिवस पर जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0  अरविन्द सिंह सहित कृषि से सम्बन्धित अधिकारीगण एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे