खुर्शीद खान
सुल्तानपुर । बल्दीराय ,संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से युवक की लाश लटकी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।बल्दीराय थाना क्षेत्र के टड़रसा मजरे ऐंजर गांव में श्यामबक्श यादव पुत्र राम आसरे यादव उम्र लगभग 20 वर्ष की लाश गाँव के बाहर महुआ के पेड़ से लटकटी मिली। सुबह शौच के लिये निकले ग्रामीणों ने जब देखा कि पेड़ से लाश लटक रही है तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। लाश मिलने की सूचना धीरे-धीरे आग तरह क्षेत्र में फैल गई। राम बक्श यादव बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। रामबक्श का शरीर कीचड़ में लथ-पथ था। शरीर,मुंह कपड़े से बंधा हुआ था।रस्सी के सहारे पेड़ से लटकती हुई लाश कुछ और वयां करती नजर आई।मृतक की किसी से दुश्मनी नही थी। सूचना पर पंहुचे क्षेत्राधिकारी बल्दीराय लेखराज सिंह व बल्दीराय थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला,डॉग स्क्वायड की टीमों नें भी घटना स्थल पहुँच कर,जांच किया,ग्रामीणों की मानें तो सभी लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सभी हालात को देखनें के बाद मामला हत्या की आशंका के बाहर नहीं फिर भी पुलिस अपनें को बचानें में बार-बार खुदकुशी बतानें में जुटी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिला है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के चाचा राम शंकर यादव हत्या की आशंका जताते हुए बल्दीराय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ