खुर्शीद खान
सुलतानपुर। कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा द्वारा कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में बच्चों को कानून के विषय में एवं पुलिस के कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ शिक्षा संस्थान के बच्चों द्वारा कानून एवं पुलिस के सम्बन्ध में कई सवाल किये गये। जिसका उत्तर देकर पुलिस अधीक्षक ने उनकी जिज्ञासा को शान्त किया गया।
एसपी ने बताया कि वे अपने परिजनो एवं पड़ोसियों को बताये की बिना हेल्मेट गाड़ी न चलाये, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करे एंव वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रायोग न करे तथा ट्रैफिक नियमो का पालन करें व लोगो को इसके बारे में जागरूक करें। वूमेन पावर लाइन के विषय में बताया कि यदि किसी महिला को किसी प्रकार की कोई शिकायत होती है तो वह वूमेन पावर लाइन में अपनी शिकायत फोन द्वारा दर्ज करा सकती है। समाज में बढ़ रहे साइबर क्राइम के विषय में बताया कि वे अपने परिजनो एवं पड़ोसियों को यह भी बताये की वे अपने किसी प्रकार का बैंक स्टेटमेन्ट जैसे की कार्ड नम्बर, सीवीवी नम्बर एवं ओटीपी किसी से शेयर न करें ऐसा करने पर उन्हे अर्थिक हानि हो सकती है। आन लाइन शापिंग करते समय सावधानिया बरतना आवश्यक है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ