खुर्शीद खान
सुलतानपुर ।जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कटिबद्ध है। सभी सम्बन्धित अधिकारी किसान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये किसानों द्वारा उठायी गयी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। जिलाधिकारी आज विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुन रहे थे।
किसान दिवस के प्रारम्भ में किसान प्रतिनिधियों ने बिजली की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याआें को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ट्रांसमिशन तथा वितरण दोनों खण्डों के अधिशाषी अभियन्ताओं को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि वे आपस में समन्वय कर विद्युत की समस्या का त्वरित हल निकालें, जिससे किसान भाईयों को खेती के कार्य में कोई असुविधा न हो।
सिचाई विभाग के सभी अभियन्ता माईनरों में टेल तक पूरी क्षमता के साथ पानी पहुंचवाना सुनिश्चित
जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अभियन्ताओं को निर्देशित करते हुये कहा कि किसान दिवस में औरंगाबाद माईनर, बभनगवां माईनर, धम्मौर माइनर , ढेसरूआ माईनर, बीरापुर माईनर की सिल्ट सफाई न होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सिचाई विभाग के अभियन्ता सभी माईनरों में टेल तक पूरी क्षमता के साथ पानी पहुंचवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि माईनरों की सिल्ट सफाई समय से की जाय। जिलाधिकारी ने सिचाई खण्ड के सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया कि वे किसान भाईयों के साथ औरंगाबाद माईनर का आज ही निरीक्षण कर रिर्पोट दें। किसान दिवस में बिजली विभाग द्वारा समय से ट्रांसफार्मरों को न बदलने, ढी़ले तारों को ठीक कराने तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं लो-वोल्टेज की समस्यायें उठायी गयी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि वे यथाशीद्य्र विद्युत समस्या का निराकरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नलकूप विभाग के अभियन्ता को खराब नलकूपों को समय से ठीक कराने के निर्देश दिये। किसान दिवस में किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान की समस्यायें उठायी गयी। इस सम्बन्ध में महाप्रबन्धक चीनी मिल ने अवगत कराया कि शासन द्वारा 05 करोड़ 51 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई थी, जिससे 17 फरवरी तक किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। दूसरी किस्त 05 करोड़ 86 लाख की मांग की गयी है। धनराशि प्राप्त होते ही किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों द्वारा पेट्रोल पम्पों की जांच के सम्बन्ध में की गयी मांग के बारे में जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पम्पों के सघन जांच कराने के निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ