Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:बसपा के जिला सचिव बने विजय मिश्र ,कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर


शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । बहुजन समाज पार्टी का जिला सचिव विजय मिश्र को मनोनीत किए जाने पर बसपाइयों ने बैठक कर हर्ष जताया है।  रामपुर खास विस क्षेत्र में हुई बसपा कार्यकर्ताओ की बैठक में विजय मिश्र बॉबी को जिला सचिव बनाये जाने पर दीप चंद्र गौतम और अमरेंद्र भारती के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी जाहिर किया गया । और लोगो ने कहा कि युवा नेतृत्व से पार्टी को एक नया दिशा मिलेगी ।बैठक में मौजूद लोगो आशा व्यक्त किया कि "बाबी " पार्टी की नीतियों को आगे बढाते हुए पार्टी व कार्यकर्ताओ के प्रत्येक सुख दुख में भागेदारी निभाते हुए पार्टी को एक नई दिशा प्रदान करते हुए आने वाले चुनाव में युवा नेतृत्व से पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराने में अहम भागेदारी निभायेगे ।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष संजय गौतम प्रधान जगदीश सरोज अशोक पासी अमरावती देवी रामऔतार बौद्ध श्यामलाल पटेल रणविजय सिंह चौहान शेर बहादुर सिंह इंसान श्यामलाल मास्टर साहब संजीत सरोज आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे