Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:सफाई कर्मी की लाठी डंडो से हुई पिटाई ,सफाई कर्मचारी संघ में रोष


राकेश गिरी 
बस्ती । परसरामपुर विकास खण्ड के बस्थनवा ग्रामसभा के दुलारपुर राजस्व गांव में तैनात सफाईकर्मी अजय कुमार को बस्थनवा निवासी पदुमनाथ पुत्र श्यामबिहारी ने लाठी डंडों से मारा पीटा और जातिसूचक गालियां दी। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। घटना के समय वह अपने तैनाती स्थल पर डियूटी करने जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उ.प्र. पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी ंसघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य उन्हे निकट के अस्पताल पर ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय को छुट्टी दे दिया। उधर घटना से नाराज सफाईकर्मी जिलध्यक्ष की अगुवाई में बीडीओ और पैकोलिया थाने के एसओ से मिले और मामले में तहरीर दिया। समाचारलिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही किया गया था। घटना से सफाईकर्मियों में रोष है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे