सत्येन्द्र खरे
कौशाम्बी । शिक्षक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों ने छात्रों के साथ मिलकर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। हाथों में बैनर तख्ती लेकर छात्र नारेबाजी करते हुए गांव के गलियों में घूमकर स्वच्छता का संदेश दिया।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पूर्व व प्राथमिक विद्यालय गुवारा तैय्यबपुर में मंझनपुर पीएचसी की आरबीएसके द्वितीय टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य प्ररीक्षण किया। इसके बाद शिक्षकों के साथ मिलकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। दोनों विद्यालयों के छात्र हाथ में स्वच्छता की सीख देने वाले नारे लिखी तख्ती लेकर गांव की गलियों में आ गए। छात्रा स्वच्छता से होने वाले नुकासन व इसके लाभ को लेकर ग्रामीणों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। छात्राो ने सोच अभी है वही पुरानी घर के बाहर शौच को जाए बहुरानी....। सब रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई.. आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों को सफाई की जानकारी दी। उनको शौचालय के प्रयोग को लेकर भी जागरूक किया। इस दौरान चिकित्सक गांव में मिलने वाले लोगों को कुपोषण से बच्चों को बचाने व अन्य किसी बीमारी होने पर तुरंत चिकित्सकों से सलाह लेने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कौशल कुमार, उरिष्ठ प्रसाद, नाजिर हैदर, विजय प्रकाश, विमला देवी सोनी, नसीम फात्मा, आरबीएसके टीम में शामिल चिकित्सक डा. अलीमा खातून, डा. अरुण कुमार, रूपा देवी, बेलाल अहमद आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ