डॉ ओपी भारती
गोण्डा :वजीरगंज क्षेत्र के जमुनहा मंझरेती की निवासिनी एक महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र पर हुए आदेश के क्रम में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध धोखा-धड़ी सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज किया है।मामला जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे के नाम दर्ज भूमि का अवैध विक्रय से सम्बंधित है।
जमुनहा मंझरेती निवासिनी राम रती द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार भूमि गाटा संख्या 314/0.001हे० को तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी ने एक आदेश के तहत विपक्षी संख्या 1 राम औतार निवासी जमुनहा मंझरेती का नाम ख़ारिज करके 1मई 2006 को वादिनी के पति राम नरेश के नाम दर्ज कर दिया था।उसी भूमि को राम औतार ने जाली दस्तावेज तैयार कर 5 सितम्बर 2016 को रमचेरा पुर निवासिनी नीलू देवी के नाम बैनामा कर दिया।
थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि एस पी के आदेश पर विक्रेता राम औतार,क्रेता नीलू देवी,हासिया गवाहान थाना तरबगंज के अकबरपुर निवासी अलबेल व रांगी निवासी राम जग सिंह के विरुद्ध धोखा-धड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ