अलीम खान
अमेठी: तिलोई तहसील अन्तर्गत सिंहपुर ब्लाक के भीखीपुर गावँ में स्थित हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा अब्दुल समद शाह का 95 वाँ तीन दिवसीय उर्स ताज़ी आज से शुरू हो गया जो 16व 17, 18 अक्टूबर 2017 (मोहर्रम माह की 26 ,27,28 तारीख़) को मनाया जायेगा |
उक्त सालाना उर्स बाबा अब्दुल समद शाह के पीर बाबा ताजुद्दीन नागपुरी की यादगार में भीखीपुर में प्रत्येक वर्ष होता है जिसकी परम्परा आज भी कायम है | उर्स के आगाज होते ही जायरीनो की आमद भी शुरू हो गयी है | उर्स की सभी तैयारी हो चुकी है | बाबा के सालाना उर्स में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते है तथा जायरीनों के लिये लंगर की व्यवस्था भी रहती है|
बाबा समद शाह की ख्याति कई प्रान्तों में प्रसिद्ध है | इसलिये वर्ष में दो बार उर्स की परम्परा सदियो से चली आ रही है | बाबा की मज़ार पर रमज़ान माह में भी 14 , 15 तारीख़ को बाबा समद शाह क़ी यादगार में उर्स मनाया जाता है | रमज़ान में होने वाले उर्स में आने वाले जायरीनों के लिए रोज़ा अफ्तार व् शहरी का बाबा के आस्ताने पर पू रा इंतज़ाम किया जाता है | सज्जादानशीन ज़फ़रुल हसन ताज़ी ने बताया की सभी जायरीनों के लिए खाने पीने बिजली व रुकने की भी पुख़्ता इंतज़ाम किये जाते है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ