राकेश गिरी
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का मूड़घाट चौराहे पर भाजपा नेता जितेन्द्र पाल की अगुवाई में स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री पड़रौना जा रहे थे। भाजपा नेता कमलेशधर दुबे, मो. अनीस खां, विनय शाही, प्रिंस त्रिपाठी, एजाज खां, महेदी हसन ने अपने प्रिय नेता को माल्यार्पण किया।
संक्षिप्त मुलाकात में कैबिनेट मंत्री ने समर्थकों से कहा कि भाजपा देश के समग्र विकास की ऐसी बुनियाद रख रही है जिसके दम पर 21वीं सदी के भारत निर्माण का सपना पूरा होगा। दूरगामी सोच को लेकर कार्य कर रही सरकार के बारे में ओछी मानसिकता रखने वाले तात्कालिक परिणाम चाहते हैं। ऐसा सिर्फ लोगों को लुभाने के लिये किया जा सकता है। देश का वास्तविक विकास देखना और इसे आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाना है तो इसके लिये इंतजार करना होगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत से लगाकर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अरविन्द यादव, सुनील कुमार , विवेक मिश्रा, राहुल पाण्डेय, सुरेश मौर्या, सुनील पाल, अमित पाल, श्यामशंकर तिवारी, अमरजोत सिंह, गोपाल शुक्ला, रिंकू सिंह, दिलीप सिंह, चन्द्रशेखर मौर्य, रामभवन निषाद, गणेश मौर्या, अवधेश मिश्रा, पवन शर्मा, शाकिर अली, रमेश गुप्ता, सदाशिव उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ