बहराईच फखरपुर नहर की पटरी ही है 5 ग्राम सभाओं को जोड़ने का मुख्य मार्ग
फखरपुर बौंडी मोड़ से बहेलिया,बटुलहा,ततेहरा, मूसेपट्टी सहित अन्य कई गांवों को जाने वाला मुख्य मार्ग फखरपुर रजवाहा नहर खंड 7 की पटरी ही है।
इसके अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग ऐसा नही है कि जिससे इन गांवों में सुगमता से पहुँचा जा सके।
एकमात्र यह नहर की पटरी ही है जिससे इन गांवों में आना जाना होता है परंतु नहर की पटरी भी जगह जगह गड्ढो में तब्दील हो गयी है जिससे पटरी पर कीचड़ व पानी भरा रहता है।इस इकलौते मार्ग से भी इन गांवों को जाना आसान नही है।
खेद का विषय है कि आजादी के 70 साल बाद भी इन गांवों के लिए न पक्की सड़क है और न ही बिजली,आज तक किसी भी जन प्रतिनिधि ने इन गांवों को जोड़ने के लिए किसी मार्ग का दुरुस्तीकरण नही कराया है।
लोगों का कहना है कि यदि सरकार के जिम्मेदार या कोई जन प्रतिनिधि नहर की इस पटरी का डामरीकरण करा दे तो कई गावो का संपर्क मार्ग बहाल हो जाये।
प्रधान ग्राम पंचायत ततेहरा राशिद ने नहर की पटरी को डामरीकरण कराये जाने की माँग श्रीमान जिलाधिकारी से की है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ