Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:ग्लोबल वार्मिंग के प्रति किया गया जागरूक


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर । ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापमान) से आने वाले खतरों के प्रति ग्रामीणों को प्रोजेक्ट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है । युवाओं की टीम गरीब ग्रामीण बच्चों को नि: शुल्क शिक्षा देने के साथ ही क्षेत्र के गाँवों  में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अभियान चला रहे है । नि: शुल्क बाल शिक्षण संस्थान अलाउददीनपुर बंजरिया के वीर विक्रम की टीम उक्त टीम दीपावली पर्व में फुलझड़ियां व पटाखे न फोड़ने का आह्वान भी कर रही है जानकारी के अनुसार थाना सादुल्लाह नगर के अलाउददीनपुर के मजरे बंजरिया निवासी वीर विक्रम स्नातक विज्ञान वर्ग के छात्र हैं । वीर विक्रम ने ग्लोबल वार्मिग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रमेंद्र कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार, प्रदीप सिंह आदि साथीयों के साथ मिलकर स्वयं के बनाए प्रोजेक्ट से ग्रामीणों को समझाकर  ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक कर के पेड़ लगाने का आह्वान कर रहे हैं । मीरपुर मुंडा माफी ग्रामीणों को वैश्विक तापमान के प्रति बताते हुए वीर विक्रम ने  कहा कि ग्लोबल वार्मिग के चलते अंटार्कटिका के विशाल हिमखंड पिघल जाएंगे तथा उसके नीचे दबे खतरनाक वायरस बाहर आ जाएंगे जिससे मानव जाति गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाएगी । विशाल हिमखंड पिघलने से समुंद्र के जल स्तर में 10-5 इंच से पाँच फुट तक की वृद्धी हो सकती है । समुद्र के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से भारत के तटवर्ती क्षेत्र मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, पणजी, कोचीन, व त्रिवेंद्रम जैसे नगर जलमग्न हो जाएंगे । ग्लोबल वार्मिंग से बचाव हेतु जंगलो का कटान रोका जाना चाहीए तथा बड़ी संख्या में पेड़ लगाना चाहीए । पेड़ प्रकाश संस्लेषण करेंगे और co2 का अनुपात बना रहेगा । ग्लोबल वार्मिंग पर अंकुश लगेगा मानव जाति का अस्तित्व पृथ्वी पर बाकी रह सकेगा उन्होंने लोगों से दीपावली में पटाखे व फुलझड़ीयां प्रयोग न करने का आह्वान किया इस अवसर पर रियाज, रामगरीब, नसीम, पवन, शिवम, अन्नू, अली अहमद आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे