Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को निजी मैरज हाल में


राकेश गिरी
बस्ती।जिलाध्यक्ष पवन कसौधन की अध्यक्षता में आयोजित हुई  जिसमे भाजपा के वरिष्ट नेता सांसद विधायक जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित जिला कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे पार्टी के मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यसमिति के एजेंडे में गत कार्यवाही की पुष्टिपंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम की समीक्षास्थानीय निकाय चुनावसहकारिता चुनावराजनैतिक प्रस्ताव एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।कल प्रदेश अध्यक्ष का बस्ती में प्रथम आगमन है जिसको लेकर स्वागत के लिए स्थानों का चयन एवं जिम्मेदारीया पदाधिकारियों को दी गई ।प्रदेश अध्यक्ष का जिले में प्रवेश संत कबीर नगर से हो रहा है जिसमे सांसद जिलाध्यक्ष स्वय काटे से रिसिब करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत होना है । बैठक में सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के तहत प्रतेक गावं में सरकार की ओर से संचालित योजनाओ की जानकारी दी जाये और उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास करे ।उन्होंने कहा बूथ विस्तारक योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ता सक्रीय होकर काम करे क्योकि बूथ मजबूत होने पर ही संगठन सशक्त होगा | जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा आने वाले नगर निकाय चुनाव में केंद्र तथा प्रदेश की नीतियों के आधार पर जनता भाजपा को पुनः बहुमत देने जा रही है।जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा संगठन में कार्यकर्ता पार्टी की नीव है हम कार्यकर्ताओ को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे है कार्यकर्ता कुशलता से अपना कार्य करे उनकी उपेक्षा किसी कीमत पर नही होगी |
बैठक में विधायक संजय जायसवाल, अजय सिंह गौतम, इन्द्रवास सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी चंचल, राजेंद्र गौड़, गनेश मिश्र, ने कार्यकर्ताओ को साम्बिधित किया संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया
इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी, राम श्रृंगार ओझा, राकेश श्रीवास्तव, टप्पा नाथ पाण्डेय, अमित शुक्ला, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजन मिश्र, रूपम श्रीवास्तव, अश्वनी उपाध्याय, भानु प्रकाश मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, करुणा सिंह, चतुर्गुण राजभर,माहेश सोनकर, राम चरण चौधरी, शिव आज्ञा मौर्या, पी एन दुबे, उषा श्रीवास्तव, अभिषेक राजभर, बलराम सिंह, भगवान बक्स सिंह, घनश्याम शुक्ला, गुलाब श्रीवास्तव, इन्द्रसेन उपाध्याय, मनीष तिवारी, प्रदीप सिंह, राजेश त्रिपाठी, राम उग्रह जायसवाल, रमेश अग्रहरी, रवि श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, सुनील पाण्डेय, सुनील सिंह काका, सचिदानंद पाण्डेय राजन ठाकुर, आधी मौजूद रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे