नवल किशोर पांडेय
गोंडा ।परदेस से कमा कर लौटे रहे तीन युवक दीपक हरिजन, मुख्तार अली, बब्बू अली जहर खुरानी गिरोह के शिकार हो गए। उनको लूट कर अचेत अवस्था में बदमाश सड़क किनारे फेक कर भाग गए जिसमे एक बाराबंकी के राम नगर व दूसरा व्यक्ति गोंडा के जमुनिया बाग में बदहाल अवस्था में सड़क किनारे मिला तीसरे व्यक्ति बब्बू अली का अभी तक कोई सुराग नही मिला तीनो लोग जनपद गोंडा तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत अकबरपुर के निवासी है अकबरपुर गांव के ही तिलक राम पांडेय ने बताया तीन व्यक्ति शनिवार को मुंम्बई महानगर से गोंडा के लिए एक साथ निकले थे वह सोमवार को सुबह 4 बजे लखनऊ उतरे उसके बाद वह तीनो गोंडा के लिये पॉलीटैक्निक पहुँचे और वहाँ से एक निजी बोलोरो कार में सवार होकर गोंडा के लिये निकले बताया जाता है कि ड्राइवर के साथ दो व्यक्ति पहले से बोलोरो में सवार थे फिर रास्ते में ड्राइवर के साथ युवको ने उन तीनों से यह कहकर दोस्ती कर ली कि हम भी परदेश से कमा कर आ रहे है और गोंडा अपने घर जा रहे है फिर ड्राइवर के दोनो साथियों ने तीनो से दोस्ती कर ली और बाराबंकी में गिरोह के सदस्यों ने पीने के लिये कोल्ड्रिंक ली जिसमे नशीला पदार्थ मिला कर तीनो को पिला दिया जिससे उन्हें नशा हो गया और उन्हें रास्ते मे लूट लिया बदहाल अवस्था मे मुख्तार अली को बाराबंकी के रामनगर और दीपक हरिजन को गोंडा के जमुनिया बाग के बाजार में फेंक दिया जिनमे एक को थोड़ा होश है वही दूसरा व्यक्ति अभी कुछ बोल नही पा रहा है वही साथ मे आ रहे तीसरे व्यक्ति बब्बू अली अभी लापता है जिससे घरवालो का रो रो कर बुरा हाल है |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ