सुल्तानपुर:छज्जा गिरने से तीन बच्चों की मौत,परिवार में मचा कोहराम
Unknownअक्टूबर 16, 20170
सुल्तानपुर।नगर कोतवाली क्षेत्र के खेतहरा गावँ में छज्जा गिरने से उसके निचे खेल रहे तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुछ माह पहले ही छज्जे का निर्माण हुआ था।इसे लापरवाही कहे या विडम्बना जिसके चलते इन परिवार के चिराग बुझ गए बताते चले सोमवार के दिन अच्छेलाल निषाद के घर पर ये बच्चें खेल रहे थे तभी अचानक घर का छज्जा गिर पड़ा जिसके नीचे अच्छेलाल निषाद की 9 वर्षीय पुत्री अंशू, वंसी निषाद की 10 वर्षीय पुत्री महिमा,नीरज गौड़ का 11 वर्षीय पुत्र युवराज गौड़ की दब कर मौत हो गयी मौके पर गांव वालों ने बड़ी मुश्किल से इन बच्चों को बाहर निकाला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पाकर कोतवाल सुरेश मिश्रा मोके पर पहुँच के छानबीन शुरू कर दिया, क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को जब खबर पहुची तो सभी आनन-फानन में गांव पहुँचे पीड़ित परिवार को सत्तावना दिया तथा सरकार से आर्थिक मदत दिलाने का भी भरोसा दिया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ