बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रेमकला सिंह के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, नानपारा के तत्वावधान में विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कोयलहवा में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बसन्त कुमार जाटव द्वारा की गयी।
शिविर को सम्बोधित करते हुए श्री जाटव द्वारा ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) द्वारा संचालित स्कीमों की जानकारी प्रदान की गयी। उन्होने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए पत्राचार अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के कार्यालय से सम्पर्क करने का सुझाव दिया।
तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/तहसीलदार नानपारा घनश्याम ने भू-राजस्व अधिनियम, चकबन्दी, भू-लेख, दाखिल-खारिज आदि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना सर्वहित बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा मौजूद लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उप निरीक्षक जीतेन्द्र राय द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को बीमा एवं पोस्टमार्टम से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अवैध कब्जा इत्यादि करे तो निःसंकोच सम्बन्धित थाने में उसकी शिकायत करें। श्री राय ने ग्रामीणों को सुरक्षा सम्बन्धी उपाय भी बताते हुए कहा कि भूमि के पैमाइस के समय पुलिस को अवश्य बुलाया जाय। शिविर में स्मृति शरण श्रीवास्तव, रिजवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ