Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच: बाइक सवार को रोडवेज ने मारी ठोकर, बस को पुलिस ने कब्जे में लिया



बहराइच। धोबिनपुरवा तपेसिपाह गांव निवासी एक युवक काम निपटाने के बाद डाक बंगले से घर जा रहा था। मार्ग पर आते ही घाघराघाट चेक पोस्ट पर रोडवेज बस ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। उसमें सवार यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

जरवलरोड थाना अंतर्गत धोबिनपुरवा तपेसिपाह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (१८) पुत्र चौथीलाल निजी काम से कुछ दूरी पर स्थित डाक बंगले को गया था। काम निपटाने के बाद सोमवार दोपहर में वह बाइक से वापस गांव आ रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघराघाट चेकपोस्ट पर पहुंचते ही कैसरबाग से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार खड्ड में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मुस्तफाबाद भर्ती कराया। वहीं बस को कब्जे में ले लिया। बस में सवार यात्रियों को दूसरे बसों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक फरार हो गया। अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे