अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । रंगोली प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । विजेता समूह के बच्चों को प्रधानाध्यापक नंद कुमार मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा अन्य प्रतिभागी समूहों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।
जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के इटवा बनघुसरा स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । रंगोली प्रतियोगित दस समूहों के छात्र छात्राओं ने दस रंगोली बनाकर कला प्रतिभा को दर्शाया । निर्णायक समूह ने तीन सर्व श्रेष्ठ रंगोली का चयन किया । प्रथम विजेता ग्रुप ए की तनु, साक्षी, मुस्कान, दिव्या, गरिमा, वंदना, आदर्श, राहुल , सौरभ व अंश व द्वितीय विजेता ग्रुप बी के शिखर, शुभम, रमन, हर्ष,अरशद रजा,आकाश, अमन, प्रशांत, प्रियांशु, महक, खुशी,अनन्या, आँचल मिश्रा तथा तृतीय विजेता ग्रुप डी के अमर, अनुकूल, हरिकेश, शम्स, अजीत, फखरूददीन, शिवेंद्र, शनि, अनन्या, प्रिया, सावित्री, गोल्डी, दिव्यांशी, महक विजई रहे । समूहों को प्रधानाध्यापक नंदकुमार मिश्र ने पुरस्कृत किया । अन्य प्रतिभागी समूहों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर जयहिंद त्रिपाठी, दीपक, प्रमोद, आकांक्षा, अनु,स्मृति अस्तिमा सहित अध्यापक अध्यापिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ