बहराईच श्री राम ऐजेंसी से दिन दहाड़े मोबाइल चोरी हौसलाबुंलद चोर ने शहर के अति व्यस्तम कचेहरी रोड स्थित श्री राम ऐजेंसी के काउंटर से रविवार की शाम मोबाइल गायब कर दिया। दीपावली के मद्देनजर भीड़भाड़ के चलते देर शाम को इसकी भनक लगी। सीसीटीवी कैमरे में चोर की ओर से मोबाइल गायब किए जाने की फुटेज कैद हुई है। इसकी तहरीर थाने में दी गई है।
नगर कोतवाली के गुदड़ी निवासी मनीष मल्होत्रा का कचेहरी रोड पर श्री राम ऐंजेसीज नामक इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रतिष्ठान है। दीपावली के चलते इन दिनो ग्राहकों की आमद काफी है। जिसकी वजह से दुकान का स्टाफ भी काफी व्यस्त रहता है। दुकान के एक कर्मी का मोबाइल कांउटर पर रखा था। रविवार की दोपहर में लगभग तीन बजे एक ग्राहक के रूप में पहुंचे व्यक्ति ने कर्मी का मोबाइल गायब कर दिया। देर शाम गए इसकी भनक लगने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी। तो मोबाइल गायब करते हुए व्यक्ति की फुटेज कैद पायी गयी। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस फुटैज खंगाल रही है। नगर कोतवाल संजय नाथ तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ