![]() |
| फोटो: पुलिस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी. |
आठ घंटो मे माल मुल्जिम बरामद
हाड़ा विकास
सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना अंतर्गत के बढ़नी में रविवार की रात स्टेशन रोड पर अंजनी मित्तल के कपडे के गोदाम का चैनल गेट व शटर का ताला काटकर चोरों ने गोदाम से लाखों के कीमती कपडो पर हाथ साफ कर दिया। घटना स्थल पर ताला काटने की आरी व कई ब्लेड व आँख का चश्मा चोरों का छूट गया था। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारी अंजनी मित्तल ने चोरी की सूचना व तहरीर चौकी पुलिस को दिया। जिसमे पुराने निकाल दिये नौकर जगदीश गौतम निवासी बढनी वार्ड 5 कल्लन डिहवा पर शक जताया था। ढेबरुआ थाना इंचार्ज जयबर्धन सिंह व चौकी इंचार्ज हरेन्द्र राय ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी जगदीश के तलाश में कई जगह छापेमारी कर जगदीश को पकडा। जगदीश पहले तो चोरी से इनकार कर निकाय चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों सहित एक स्थानीय नेता से पुलिस पर धौंस बनाता रहा, पर पुलिस के कडाई से पूछताछ में जगदीश पुत्र छबीले टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर, चोरी में अपने अलावा शामिल अन्य दो चोर साथियों का नाम मो. आमिर पुत्र जुबैर निवासी कल्लनडिहवा, बढनी तथा सुहेल अहमद पुत्र मुवीन अहमद मूल निवासी नई बाजार पचपेड़वा, थाना पचपेड़वा ,जनपद बलरामपुर, हाल मुकाम समय माई स्थान वार्ड नं. 3 लोहियानगर बढनी बताते हुये, घटना स्थल पर छूटा चश्मा व आरी अपना होना बताया। बढनी ढेबरुआ पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर आरोपी आमिर व सुहैल को नाटकीय ढंग से नेपाल भागने के पहले दबोच लिया। आरोपी सुहैल ने उपरोक्त तीनो की संलिप्तता कबूलते हुये। अपने समय माई स्थान बढनी वाले घर से दिन में एक बजे चोरी का पूरा माल बरामद करवाया। बरामद माल एक गद्दे का कपडा, एक थान पापलीन 24 मीटर, आठ थान रूबिया, 5 सर्ट पीस कीमती, दो साडी कीमती,15 सूट कीमती तथा अन्य 41 सूट आदि बरामद हुआ। चोरी के माल व तीनो चोरों को पुलिस ने मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है। त्वरित कार्यवाही कर चोर व चोरी का माल बरामद करने पर पुलिस की जहाँ तारीफ हो रही है। वहीं एक माह पहले बढनी के चट्टीबाजार में एक ही रात में दस दुकानों में हुये चोरी का खुलासा न कर पाने से कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ