Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच मिलावटी मिठाई से रहें सावधान,खाद्य विभाग हुवा सक्रीय


बहराइच। दीपावली का पर्व सर पर आ चुका है साल एक इस बड़े पर्व के आते ही एक बार फिर से जिले में नकली मिठाइयां बनाने और बेचने का काम जोरों पर शुरू हो गया है। समूचा बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों से सज चुका है। लेकिन खूबसूरत दिखने वाली इन मिठाइयों से आप धोखा खा सकते है। क्योंकि त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने के कारण मिलावटखोरों की चांदी हो जाती है। अधिक फायदा कमाने के लिए दुकानदार खोये में आलू, आरारोट और मैदा मिला रहे हैं। इसके अलावा चांदी की वर्क के स्थान पर इन मिठाईयों पर एल्युमिनियम का वर्क लगाया जा रहा है। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकरी मौन है। 

इस तरह हो रही मिलावट
सबसे अधिक मिलावट खोये वाली मिठाइयों में की जाती है। चांदी की वर्क के स्थान पर सेहत के लिए खतरनाक एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग किया जा रहा है। कारोबारी खोये का वजन बढ़ाने के लिए उसमें मैदा, आलू और आरारोट का प्रयोग करते हैं।जानकारों की माने तो यह वर्क कानपुर और दिल्ली से मंगाया जाता है। 
ऐसे पहचाने नकली वर्क
मिठाई पर चढ़े वर्क को हाथ में लेकर रगड़ने से यदि यह गायब हो जाए, तो समङिाए कि वर्क असली है। चांदी का वर्क जीभ पर रखते ही घुल जाता है। यदि वर्क कई हिस्सों में टूट कर बिखर जाए तो समङो कि यह नकली है। असली खोया चिकना होता है. जबकि मिलावटी खोया चिपचिपा होता है।


त्यौहारों के मद्देनजर सक्रिय हुवे खाद्य विभाग ने नगर में लगने वाली खोया मण्डी में छापेमारी कर 4 कुंटल मिलावटी खोए को कब्जे में लिया,खाद्य विभाग की छापेमारी से पूर्व मिलावटी खोवा बेचने वाले भाग खड़े हुवे,जिला खाद्य अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा द्वारा 7 सदस्यीय टीम का गठन कर व्यापक तौर पर मिलावटी खाद्य सामग्रियों के खिलाफ छापेमारी जोरो पर की जा रही है जनपद के सभी ब्लॉकों व तहसीलों में यह टीम छापेमारी कर खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालो के दाँत खट्टे करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे