Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सावधान!अगर आप बाजार से मिठाई खरीद रहे है तो,इसे जरुर पड़े

सुल्तानपुर।अगर आप बाजार से मिठाई खरीद रहे है तो जरा सावधान हो जाये कही ये मिठाई आप की सेहत ना बिगाड़ दे आप को बता दे, भारत सरकार की तरफ से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट बनाया गया है जो हर जिले में होता है। बावजूद इसके लोगो को जहरीली मिठाई खाने पर मजबूर होना पड़ता है, त्योहार के सीजन में महज़ कुछ छापेमारी कर के खानापूर्ति विभाग द्वारा कर दी जाती है।जबकि हकीकत ये है नकली मावा से सालभर जहरीली मिठाई का कारोबार चलता रहता है।बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाई विभिन्न मण्डियों से आये नकली मावा से बनाई जाती है। ये नकली मावा लगभग सौ रुपये किलो के भाव से मिठाई की दुकानों में पहुचता है जबकि दूध से बनाये गया मावा(खोया)लगभग तीन सौ रुपये के आस पास मिलता ऐसे में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर मे दुकानदार लोगो की सेहत बिगाड़ रहे है। ये नकली मावा सिथेंटिक मिल्क पाउडर और वनस्पति तेल से मिला कर बनाया जाता है ,डाक्टर्स की माने तो इन मावा से बनी मिठाई गुर्दे और लीवर के लिए बहुत ही घातक होती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर से लाये जा रहे नकली मावा को सुल्तानपुर बस स्टेशन पर पुलिस औऱ खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया है, जो आज़मगढ़ था अन्य स्थानों पर भेजे जा रहे थे।इतनी बड़ी मात्रा में नकली मावा का बरामद होना इस बात को पक्का करता है कि बाजार में मिलने वाली मिठाई आप की सेहत बिगाड़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे