Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच दिपावली के आगमन पर गणेश लक्ष्मी के मूर्तियों की दुकाने सजी


बहराईच में धनतेरस से पूर्व खरीदारी करने उमड़ा जन सैलाब
बहराइच। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर से लेकर कस्बों तक बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानों में खरीदारी तेज होने से चहल-पहल बढ़ गई है। 17 अक्टूबर को धनतेरस पर्व के साथ पांच दिवसीय दीपावली पर्व की श्रृंखला का आगाज हो जाएगा। गिफ्ट आइटम, लक्ष्मी गणोश की मूर्तिया, पूजन सामग्री, खिलौने, बिजली की झालरों की दुकानें सजाई गई है। सुख समृद्धि के पर्व के पहले इलेक्ट्रानिक्स बाजार में दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। कचहरी रोड स्थित इलेक्ट्रनिक्स सामानों के विक्रेता बृजेश गुप्ता बताते हैं कि इस बार एलईडी टीवी की बाजार में धूम है। बाजार में एलईडी की रेंज पांच हजार रुपये से शुरू हो रही है।

बताते चलें मंगलवार को धनतेरस है व बुधवार को बड़ी दिवाली,इन दोनों को लेकर लोगो मे बड़ी ही खुशी का माहौल है त्यौहार की तैयारियों को लेकर बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानें पटाखे झालर व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों से सजा रखी हैं। आज से दीपावली तक लोग जमकर पटाखे झालर दीपक आदि की खरीदारी करेंगे व घर में गणेश लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर गणेश लक्ष्मी की पूजा करेंगे इस समय बाजार में रौनक देखते ही बनती है,इसी क्रम में फखरपुर कस्बे की हर गली हर नुक्कड़ व चौराहे पर मूर्तियों व पटाखों की दुकानें सज गई हैं साथ ही भैया दूज की तैयारी को लेकर बाजार में चूड़ा भुरकी की दुकानें भी लगनी शुरू हो गयी हैं। चीन के रवैए को लेकर लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त है लोग चाइनीस सामान का बहिष्कार करते हुए सिर्फ स्वदेशी सामान ही खरीद रहे हैं। जैसे घर में बनी मिट्टी के दिए मोमबत्तियां देसी झालर आदि, दीपावली का पर्व हंसी खुशी व पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक निपटे इसके लिए थानाध्यक्ष फखरपुर अजीत वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंद कर रखी है। दिवाली के समय लोग जुआ खेलने की प्रथा को अधिक बढ़ावा दे रहे हैं इसके लिए खास ख्याल रखा गया है कि क्षेत्र में कहीं भी जुआ न होने पाए इसलिए जुआरियों की खोज कर उन्हें चेतावनी दे दी गई है कि यदि कहीं जुआ हुआ तो दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे