Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच विवाद को लेकर हँसिए से हमला कर प्राइवेट पार्ट काटा


खैरीघाट(बहराइच)। घर के बाहर बैठे युवक पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच एक हमलावर ने घायल के निजी अंग पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज किया है।
खैरीघाट थाने के रायपुर के मजरे चाइनपुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय नंद किशोर व बांके के बीच लम्बे समय से रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच एक सप्ताह पहले किसी बात पर विवाद हो गया था। गांव के लोगों की मध्यस्थता पर मामला शांत हो गया। रविवार देर रात नंद किशोर घर के बाहर बैठा था। घर के अन्य सदस्य गांव में किसी के यहां गए थे। रात लगभग 11 बजे बांके अपने भाई लंगड़ व बेटे शिवधन व भुजऊ के साथ नंद किशोर के पास आया। एक सप्ताह पहले महिलाओं के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। नंद किशोर कुछ समझ पाता, इससे पहले हमलावरों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। नंद किशोर का आरोप है कि हमलावर उसे अपने घर के दरवाजे पर उठा ले गए। वहां शिवधन ने नंद किशोर के निजी अंग पर हंसिया से वार कर दिया। वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा। बचाव के लिए उसने शोर मचाया। तब तक नंद किशोर का भाई सुरेश मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आनन-फानन में उसको बेहोशी हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसओ देवानंद रजक ने बताया कि मारपीट हुई है। प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप निराधार है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। तीन तीन लोग नामजद कर मारपीट की धारा में एनसीआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे