सुल्तानपुर। क्राइम ब्रांच व कुड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूंचना पर 15 हजार रूपये के इनामी बदमाश को 3 साथियों सहित लूट की योजना बनाते समय कुड़वार थाना क्षेत्र के सहबागज के आगे पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हैदर अब्बास उर्फ़ गब्बर पुत्र शाहीदुल हसन मनियारपुर थाना कुड़वार,धीरज उपाध्याय उर्फ़ साधू पुत्र राकेश उपाध्याय देवराज पुर थाना करौंदिकला,सूरज मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा गौरा डैड थाना अंतु प्रतापगढ़ तथा सौरभ सिंह पुत्र राजाराम सिंह बहोरापुर थाना दोस्तपुर बताया।तलाशी लेने पर गब्बर के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर 2 जिन्दा कारतूस सहित बावन सौ रूपये नकद तथा सूरज मिश्रा के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा 5 जिन्दा कारतूस व अठारह सौ नकद बरामद हुए।इनमे से हैदर अब्बास ने बताया की बीते अगस्त माह में उसने अपने साथी शुभम सिंह बजेठी पीपरपुर के साथ मिलकर कुड़वार रोड पर स्थित सिंह ट्रेडर्स के मालिक की हत्या करने की नीयत से गोली चलाई थी,जिसमे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया था,तथा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाएं करने की बात स्वीकार की।थाना कुड़वार में अपराध स0-296/17 धारा-389/411,मु0अपराध स0297/17धारा-41/411,410/420/467/468 307 तथा मु0 अपराध स0-298,299/17धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उन्हें जेल रवाना किया गया।शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को घोषित 15000 के इनाम के साथ ही पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने अपनी और से 5000 रूपये का इनाम देने की घोषणा किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ