Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:लोक कलाकारों ने स्वच्छता की जगाईअलख




राकेश गिरी 
बस्ती। नगर  पालिका क्षेत्र के अनेक स्थानों पर लोक कलाकारों द्वारा स्वच्छता की अलख जगाने हेतु जन जागरण शनिवार को भी जारी रहा।  अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश के निर्देश पर 15 अक्टूबर से चल रहा यह अभियान 21 अक्टूबर तक चला। फौव्वारा तिराहा और आयुक्त कार्यालय के निकट  लोक कलाकार रामजीत शर्मा और साथी कलाकार दुरबली, रामपति यादव, सुखदेव लहरी, संतराम आदि ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। ‘नगर पालिका ललकारा है, स्वच्छ बस्ती हमारा है’‘ सइयां हो कइला सफाई घर अंगना, स्वच्छ सफाई से देश जाई आगे, स्वच्छता से देशवा के भागी बीमारी, स्वच्छ शरीर है तो स्वस्थ अपना भारत है, आदि गीतों के माध्यम से कलाकारों ने शमा   बांधा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे