Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के द्वितीय चरण में 12538 किसानों को मिला लाभ

सुलतानपुर।वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के अर्न्तगत द्वितीय चरण में लाभान्वित होने वाले लघु एवं सीमांत कृषकों को आज यहां पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण-पत्र वितरण तहसील सदर का समारोह आयोजित किया गया। विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह , जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह ने लघु एवं सीमांत कृषकों को फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र का वितरण किया। 
प्रदेश सरकार की विकास की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास- विधायक
फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुये विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास की है। इस सम्बन्ध में फसली ऋण मोचन योजना प्रदेश सरकार की किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश व केन्द्र सरकार किसानों के उन्नयन एवं विकास हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से किसानों पर ऋण का बोझ कम हुआ है तथा उनकी साख बढ़ी है। उन्होंने किसानों का आवाहन् करते हुये कहा कि किसानों की कठिनाईयों के निराकरण हेतु शासन व जिला प्रशासन कटिबद्ध है। वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। किसान भाईयों के लिये उनके (विधायक) दरवाजे हमेशा खुले हैं।
द्वितीय चरण में 12538 किसानों को लाभ दिया जा रहा है-डीएम
समारोह की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के अर्न्तगत प्रथम चरण में 20609 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है तथा द्वितीय चरण में 12538 किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण की तैयारियां चल रहीं है और उसकी प्रस्तावित तिथि 23 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंक के सदस्य जिनके खाते एन.पी.ए. हो गये हैं, वे अपने से सम्बन्धित सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंक से सम्पर्क कर अपना आधार नम्बर उपलब्ध कराते हुये अपना खाता खुलवा लें, जिसे वे भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों द्वारा 31 मार्च 2016 तक लिये गये फसली ऋण में वर्ष 2016-17 में जमा की गयी धनराशि को घटाते हुये 31 मार्च 2017 तक बकाया धनराशि का एक लाख रूपये की सीमा तक का ऋण मोचन किया गया है।  इस योजना में 02 हेक्टेयर तक कृषि भूमि स्वामित्व के कृषक पात्र हैं। जिलाधिकारी ने सभी किसान भाईयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये उनके उन्नयन व विकास की कामना की। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार तहसील लम्भुआ, बल्दीराय, जयसिंहपुर व कादीपुर में भी समारोह का आयोजन कर द्वितीय चरण के लाभार्थियों को फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र का वितरण आज किया जा रहा है। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना के क्रियान्वयन से किसानों का आर्थिक उन्नयन व विकास होगा। उन्होनें प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी,उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुये फसल ऋण मोचन योजना के सम्बन्ध में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज इस कैम्प में 500 किसानों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें फसल ऋण मोचन प्रमाण -पत्र का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक, जिलाधिकारी, सी.डी.ओ. तथा जिलाध्यक्ष द्वारा 22 ऐसे किसानों को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया जिनका एक लाख रूपये का ऋण मोचन हुआ है। ये हैं काशीराम, शेषनाथ, जमील अहमद, जटाशंकर, कृष्ण कुमार, मेराज अहमद, सतीश कुमार, दुर्गा प्रसाद, नन्हें यादव, एखलाक अहमद, मुजीब अहमद, राजकुमार यादव, दौलती देवी, राम किशोर पाण्डेय, राजकुमार, राम अचल, भगौती प्रसाद, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, नूर असलम, सुरेन्द्र कुमार व राजनरायण। 
    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे