Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एबीपीएसएस के प्रदेश कार्यकारणी का हुआ गठन, मंडल प्रभारियों का हुआ मनोनयन


शिवेश शुक्ला 
लखनऊ । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय कार्यसमिति की देख-रेख में उ०प्र० कमेटी का पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाड़िया ने पुनर्गठित टीम से अपेक्षा की है कि ABPSS के मिशन को पूरा करने हेतु नवगठित टीम के साथी कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन उ०प्र० में होना है इसीलिए इस कमेटी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कमेटी की घोषणा की तथा इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी, राकेश सिंह परिहार , प्रवीण कोमल, जनाब अब्दुल महफूज खान, जनाब खालिद साहब ने उ०प्र० की नवगठित टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाये दी। टीम निम्नवत है- अध्यक्ष:  अजय प्रताप नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नसीम जाफर बिजनौर, चंद्रमोहन सिंह वाराणसी, विजय आर्य मथुरा महासचिव: अशोक छौंकर गौतमबुद्धनगर, पुष्पेंद्र शेखर उन्नाव (प्रवक्ता), राजदीप तोमर हाथरस, सत्यप्रकाश त्रिपाठी गोरखपुर, संगठन मंत्री: मुरली मनोहर सरोज लखनऊ, शिवेश शुक्ला प्रतापगढ़, सचिव रूपेंद्र सिंह गौतमबुद्धनगर, माधुरी देवी राजपूत झांसी, अमित वार्ष्णेय बुलंदशहर, सागर ढींगरा ग़ाज़ियाबाद, कुलदीप सक्सेना बुलंदशहर, देवब्रत पांडेय गोरखपुर, मीडिया चेयरमैन: धर्मेंद्र त्रिपाठी गोरखपुर, कार्यकारिणी सदस्य :अंजलि राणा सोनभद्र, अशोक शुक्ल कुशीनगर,अजीत प्रताप  सिंह प्रतापगढ़, शशांक सिंह इलाहाबाद, सपना ठाकुर मथुरा, कल्पना आर्य ग़ाज़ियाबाद, कमल भाटी बुलंदशहर, संदीप त्रिपाठी कुशीनगर, दिलीप यादव फैज़ाबाद, अरुण गिरी महराजगंज, आकृति अग्रहरि सुल्तानपुर, रामजी तिवारी सीतापुर, रुखसार शाहजहांपुर, शहनाज फातिमा बरेली, देवेंद्र प्रताप सिंह को मनोनयन किया गया । उक्त जानकारी पुष्पेंद्र शेखर  महासचिव/प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि गोरखपुर साथ ही बिलासपुर सम्मेलन से पहले घोषित किये गए जिलाध्यक्ष सर्वश्री विजय राघव बुलंदशहर, राहुल शर्मा जी हाथरस,  दिलीप यादव जी फैजाबाद,आलोक सिंह गोरखपुर यथावत बने रहेंगे अन्य रिक्त जिलो के जिलाध्यक्ष शीघ्र घोषित कर दिए जाएंगे।इसी क्रम में पुष्पेंद्र शेखर महासचिव/प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के संगठन को को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह द्वारा प्रदेश के विभिन्न मंडलो के लिए प्रभारी चयनित किये गए जो इस प्रकार है जिसमें कुलदीप सक्सेना आगरा, नसीम जाफर बरेली, चंद्र मोहन सिंह इलाहाबाद/मिर्जापुर, अशोक छौंकर मुरादाबाद, पुष्पेंद्र शेखर झांसी,राजदीप तोमर सहारनपुर,सत्यप्रकाश त्रिपाठी बस्ती,शिवेश शुक्ल फैज़ाबाद,सागर ढींगरा अलीगढ़, देवब्रत पांडेय आजमगढ़, मुरली मनोहर सरोज देवीपाटन,माधुरी देवी राजपुत लखनऊ, विजय आर्य गोरखपुर का मंडल प्रभारी मनोनीत किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे