Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भोजपुरी फिल्म ‘मोहब्बत की जंग’ की शूटिंग मुहूर्त

फिल्म का मुहूर्त करते चैकी इन्चार्ज


गोण्डा।होम प्रोडक्शन गोंडा फिल्म विलेज के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मोहब्बत की जंग’ की शूटिंग गुजरात प्रांत में होगी। इस फिल्म के निर्माण में करीब 50 लाख से लेकर दो करोड़ तक खर्च आएगा। यह जानकारी  यहां 4-5 भोजपुरी फिल्म में नायिका की भूमिका निभा चुकी, फिल्म के कहानी की लेखिका व नायिका अलीशा रावत ने पत्रकारों को दी।
 मुख्यालय पर आयोजित फिल्म के शुभ मुहूर्त के अवसर पर मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अलीशा रावत ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह प्रेमकथा पर आधारित है। इसमें प्रेमी व उसके परिवार के साथ ही प्रेमिका को भी अपनी जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि मोहब्बत की जंग की शूटिंग अगले साल के फरवरी माह में गुजरात में शुरू होगी। फिल्म की अनुमानित लागत 60 लाख से दो करोड़ रुपए है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अभिनेता करन वर्मा, अभिनेत्री अलीशा रावत व प्रियंका पंडित के साथ ही अरविंद अकेला, उमेश जी, कासिम खान, विमल पांडेय, राजू तिवारी, विमल वर्मा, कमाल अहमद, प्रदीप पांडेय, संदीप सैनी, कुलदीप भारती, अजय सिंह, आदित्य राज, प्रयाग राज, रोशनलाल यादव, अमन भगत, रंजीत प्रजापति व अमर भगत आदि हैं।
     फिल्म का निर्देशन सुनील माझी ने किया है और संगीत दिया है छोटे बाबा व अंकुर सिंह ने। गायक हैं मोहन राठौर, कल्पना, आलोक, पलक, इन्दु सोनाली व उदितजी। फिल्म का उदघाटन महराजगंज चैकी प्रभारी पीताम्बर मिश्र द्वारा किया गया। 
बॉक्स-पांच भोजपुरी फिल्मों में कार्य  अलीशा  ने अभिनेत्री का रोल अदा किया,जिसमे टूटे मितवा रे,लागी तोहसे सनेहिया,प्यार बा तोहरा से, प्रेम की बाँसुरिया,और अब मोहब्बत की जंग की शूटिंग गुजरात मे फरवरी से होनी है।
 
क्या कहना है अलीशा का 
अलीशा के इनकमटैक्स में है भाईअरुण रावत के रुची के कारण उसे इस लाइन में आना पड़ा हालांकि भाई अब इस दुनिया मे नही है।अलीशा ने बताया कि उसने सबसे पहले मनोज तिवारी की एलबम दुपट्टा तान के मे कार्य किया,अनुपम खेर के इंस्टिट्यूट से एक्टर का प्रशिक्षण प्राप्त कर नाटक नामक का दरोगा,गंगा अभियान,टूटी कलम ,में मंचन किया,गोरखपुर दूरदर्शन में सेंदुरा तोहरे नाम की,प्यार का बंधन में रोल अदा किया। फिल्म की शूटिंग अब तक यूपी ,बिहार,पंजाब,दिल्ली,कोलकाता में शूटिंग कर चुकी है।अलीशा मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे