
अलीम खान
अमेठी। विदित हो कि जनपद अमेठी में चुनावी सरगर्मियाँ जोरों पर हैं। राहुल के दौरे के पश्चात सत्तारूढ़ भाजपा ने 2019 को साधने के लिये राहुल के गढ़ से शुरुवात की। विदित हो कि अमेठी कांग्रेस के गढ़ के रूप में जाना जाता रहा किन्तु विधानसभा चुनाव में बड़ी सेंध मारी के पश्चात भाजपा एक बार पुनः अमेठी के जरिये केंद्र की सत्ता पर काबिज होने की मंशा दिखा रही है। जिसके तहत भाजपा के कई दिग्गज अमेठी धरती पर उतरे।
जिनमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा, राज्य मंत्री सुरेश पासी के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने 2019 के लिये चुनावी हुँकार भरते हुए पूरी तरह कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को आड़े हाँथों लिया। साथ ही अमेठी के कौहार में स्थित सम्राट साइकिल मैदान से एफ एम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन, विकलांगों को मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल का वितरण के साथ साथ ऋण मोचन योजना के लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
स्मृति के बोल…
6 माह के अंतराल में अमेठी विकास के पथ पर दिखाई दे रही है। साढ़े 3 साल पहले बीजेपी ने मुझे अमेठी में कार्य करने का अवसर दिया। वहीं अमेठी की जनता ने दिल खोल कर मेरा स्वागत किया। मेरा उत्साह वर्धन करते हुए भाई राजेश मसाला जी ने पूर्ण सहयोग दिया। व अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि संघर्ष तब तक चलता रहेगा जब तक चुनाव के पश्चात विकास हर कोने में नही पहुँच जाता। एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व के साथ 3 साल पहले एक ऐसे गांव में जिसने मुँह पर कह दिया की चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कारण पूंछने पर कहा बार बार सांसद से मिलने का प्रयास करते है। हमारे गाँव की जमीन बाढ़ में बह जा रही है। हमने आश्वस्त किया आप निश्चिन्त रहिये। लोकतंत्र में आपका विश्वास लौटेगा।
हमने मामले को केंद्र व प्रदेश को भेजा। राहुल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल जी को अमेठी का नाम सुनते ही सांप सूंघ जाता है। और अपने क्षेत्र का विकास नही कर पाते। एक कार्यकर्ता होने के नाते हमें गर्व है कि जो पिछले 60 साल में न हो सका हम सात महीने में कर रहे हैं। मै उनको अनुरोध करना चाहती हूँ जो अमेठी को कर्मभूमि के तौर पर कहते हैं तो अमेठी में अब तक कलेक्ट्रेट , सी एम ओ रेजिडेंस नही है इसका जवाब उन्हें देना चाहिये।
नरेंद्र भाई ने 190 करोड़ की राशि आवंटित की। राहुल जी देश और दुनिया में विकास की बात करते हैं। किंतु कलेक्ट्रेट में टीवी का यूनिट तब लग रहा है जब भाजपा की सरकार है। जिला विद्यालय निरीक्षक, सी एम ओ कार्यालय, कलेक्ट्रेट बीजेपी की सरकार में बन रहा है। इस सभा का नाम सम्राट साइकिल है। ये किसानों की जमीन है उन्हें आश्वस्त किया था रोजगार मिलेगा। किन्तु साइकिल तो पहले ही पंक्चर हो गयी। राजीव गांधी फाउंडेशन की जमीन है। ये जमीन सरकार द्वारा किसानों को वापस लौटाई जाये।
अमेठी में राज्यमंत्री ने किसानों से पूछा की क्या चाहिए। किसानों का जवाब था उन्हें उनकी जमीन वापस चाहिये। पूछ रहे एफएम स्टेशन क्यों बना रहे। राहुल ने अमेठी के लिये अब तक क्या किया। अमेठी 5 में से 4 सीट पर कमल का फूल खिला। 2014 में मोदी आये थे तो जनता ने कहा था अमेठी है तैयार अबकी बार मोदी सरकार।
योगी आदित्यनाथ के बोल
देश ही नही दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल बीजेपी के कार्यकर्ताओं का स्वागत है। आदरणीय अध्यक्ष जी का स्वागत है। उनके नेतृत्व में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। स्मृती जी ने केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को रखा। मैं आश्वस्त करता हूँ अमेठी के विकास के लिया प्रतिबद्ध रहूंगा। दुनिया के अंदर नरेंद्र मोदी के नाम पर प्रतिष्ठा मिलती है।
यह प्रतिष्ठा नरेंद्र भाई की नही वरन समस्त देश वासियों की है। दुनिया के अंदर नोट बन्दी का स्वागत जिस अर्थ शास्त्री ने किया उसे ही नोबल पुरष्कार मिला। केंद्र की योजनाओं के साथ गांव, गरीब, किसान आदि तक विकास कैसे पहुँचाया गया वो दिख रहा होगा। किसानों को विचौलियों की वजह से अपने अनाज का वाजिब मूल्य नही मिल पाता था। किंतु अभी विचौलिया सिस्टम खत्म कर दिया गया है।
किसानों को अपने अनाज का 5 लाख का भी मूल्य नही मिलता था। वहीं भाजपा सरकार द्वारा 37 लाख का मूल्य मिला। समर्थन मूल्य आरटीजीएस के माध्यम से लाभ पहुंचाएगा। जिसके चलते कांग्रेसी विचौलिये बेरोजगार हो जाएंगे। स्मृति जी ने बताया किस प्रकार किसान परेशान थे। भले ही स्मृति को लोकसभा में सफलता न मिल पायी हो किन्तु जनता की भलाई के लिये कार्य किया है।
किसानों की जमीन किसान को वापस होगी। बुनियादी सुविधाएं किसानों को, गरीबों को प्राप्त होगी। जब सड़क बनने की बात आती है तो केंद्र पैसा देती है। केंद्र के पैसे से आवास, शौचालय बनता है। कांग्रेस 60 साल तक कुछ भी नही की। राजीव गांधी फाउंडेशन में लगने वाला पैसा जाता कहाँ है। हमने पहले से 10 अक्टूबर की तैयारी की थी। 2 को पता चला राहुल गांधी अमेठी आये थे आपको पहली बार उन्हें देखने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। उनमे गरीबो के प्रति प्रेम नही।
उन्हें अमेठी की नही इटली की याद आती है। किसानों को रोजगार मिलना चाहिये। 1 मार्च 2017 को अध्यक्ष ने आदेश दिया मै आया प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 लाख किसानों को घर नही मिल पाया था। कार्य नही हुआ था। 24 लाख आवास प्रतीक्षा में थे। हमने नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन लिया। ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख , शहरी क्षेत्र में 1 लाख मकान का निर्माण कराया गया। यूपी में 15000 शौचालय बनवाये गये। हमने तय किया है 4 लाख नवजवानों को रोजगार उपलब्ध होगा। पूरी ईमानदारी के साथ नौकरियां उपलब्ध कराएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रिय अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास किया जायेगा।
अमित शाह के बोल…
अमेठी की जनता का हृदय से धन्यवाद, अमेठी की जनता से अपील की थी यूपी में बीजेपी की सरकार बनने वाली है किंतु अमेठी के विधायकों से सरकार बनाना है। जीते हुए प्रत्यासी अमेठी कभी नही आये और हारा हुआ प्रत्यासी अमेठी की जनता को बच्चे की भांति गले लगा लिया। अमेठी के विकास को भले ही कोई न जाने किन्तु अमेठी क्षेत्र को नेहरू परिवार की वजह से सभी जानते हैं। अमेठी की धरती से हम कांग्रेस सहजादे से पिछली 3 पीढ़ी का हिसाब मांगते है।
जिसमें उन्होंने विकास नही किया। और हमसे 3 साल का हिसाब मांगते है। वो गुजरातमें है। मैं राहुल से पूछता हूं अमेठी में टीवी का हस्पताल क्यों नही, कलेक्ट्रेट क्यो नही बना। विकास के दो पर्याय गांधी नेहरु मोदन, मोदी मोदन। गुजरात में हर गांव में बिजली 24 घण्टे। योगी के नेतृत्व में पुनः वोट लेने आएंगे यूपी भी गुजरात की तरह हो जायेगा। गरीबो के आवास बनाने का कार्य किया। योगी और मोदी जी की जोड़ी विकास की जोड़ी है।
नरेंद्र के नेतृत्व में हर घर में बिजली, बैंक अकाउंट, गैस चूल्हा पहुंचने का कार्य हुआ। गुजरात का विकास का मखौल राहुल ने उड़ाया, गुजरात का विकास गुजरात की जनता जानती है, अमेठी में क्या किया। मोदी जी का स्वागत पूरे विश्व में हे जो सवा सौ करोड़ जनता का सम्मान है। 106 योजनाओं को मोदी जी ने चालू किया। राहुल बाबा को 106 की गिनती भी नहीं आती।
देश की सीमाओं पर जवानों को मारा जाता था जिसका कोई जवाब कांग्रेस सरकार ने नही दिया। नरेंद्र जी की सत्ता में हमारे जवान पाकिस्तान की सीमा में घुस कर जवाब दिया। 19 में भी परिवर्तन होगा। 19 में हम वोट मांगेंगे तो कहेंगे हमने ये किया है। आपने 60 साल तक एक परिवार पर भरोसा किया है। हमारे ऊपर भरोसा करो हम आपको निराश नही करेंगे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ