Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार




गोण्डा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले लगातार दूसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार जारी रहा है। मुख्यालय के कलेक्टेªट परिसर में मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्यकत्रियों ने जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाये। धरने में उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव ने कहा कि यदि सरकार तत्काल हमारे मानदेय के सवाल पर उचित निर्णय नही लिया तो आन्दोलन की धारा को और उग्र किया जायेगा। इसी क्रम में जिला संयोजक संगम लाल शर्मा ने कहा कि वनज दिवस सहित तमाम सरकार कार्यक्रम का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही लेकिन सरकार इस पर ध्यान न देकर महिला कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इस मंहगायी के दौर में महज चार हजार रुपये वेतन देकर यह कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओ के साथ अन्याय किया जा रहा है। संगठन की महामंत्री नीरा जायसवाल ने कहा कि 24 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन व सभा की जायेगी। जिसका नेतृत्व प्रदेश महामंत्री नीलम पाण्डेय करेगी। इस अवसर पर अर्चना, पूनम पाण्डेय, कोमल पाण्डेय, मीना शुक्ला, अन्नपूर्णा, कंचनलता, विजय लक्ष्मी, रीता, पूनम मिश्रा, सुमन तिवारी, मिथिलेश तिवारी, सीमा सिंह, राजकुमारी, प्रज्ञा पाठक, मेहनाज, ममता सिंह, कमलेश, रीता यादव, कान्ती यादव, नीता, शलीमुन्निशा, सन्नो अनीता, सावित्री देवी, रागिनी मिश्र, पदमा देवी, विट्टन देवी, श्यामावती, मालती देवी सेहित भारी संख्या में कार्यकत्री एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे