Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:केन्द्र व प्रदेश दोनों सरकारों की प्राथमिकता किसान है: स्वामी प्रसाद


अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार करने पर होगी जेल
गोण्डा। केन्द्र व प्रदेश दोनों सरकारों की प्राथमिकता किसानों के आय को दो गुनी करनी है। अब अधिकारी हो या जन प्रतिनिधि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी और उसकी जगह जेल होगी।
यह बात बेलसर के महाराजा देवी बक्स सिंह इण्टर कालेज में किसान मेला व ग्राम प्रधानों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेटमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को खाद बीज खरीदने के लिए लाइन लगानी पड़ती थी। अब सरकार ने प्रत्येक जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता करा दी है। भारत कृषि प्रधान देश है। इसलिए कृषि और किसान की उपेक्षा करने वाला सुखी नही रहेगा। आजादी के 75 वर्ष बीत गये किसी भी प्रदेश सरकार ने किसानों के कर्ज माफी नही की, पहली बार योगी सरकार ने एक लाख का कर्ज माफ किया। इस ऋण माफी योजना से 86 लाख किसान लाभवान्वित हुए है। सूबे की सरकार ने गन्ना किसानों के 25 हजार करोड़ बकाया दिलाने का कार्य किया है। अब किसानों को भुगतान के लिए लाठी नही खानी पड़ती है। श्री मौर्या ने कहा कि जिस तरह किसानांे का शत प्रतिशत गेंहू खरीदा गया। उसी तरह खरीदने की भी व्यवस्था की गयी है। कहा कि किसान उत्तर प्रदेश की रीढ़ है हम। इसे कमजोर नही कर सकते है। सरकार चाहती है कि कृषि और किसान दोनों मजबूत हो तभी प्रदेश मजबूत होगा। यहाँ उधोग धन्धों की कमी है। स्तर पर तय किया है। प्रधानों की बात करते हुए कहा कि जो प्रधान ईमानदार होगा जनता उसको हाथो-हाथ लेगी जो गलत करेगी। उस
पर कार्यवाही होगी।
 मंत्री के कार्यक्रम में नहीं दिखे जिले के जनप्रतिनिधि
बेलसर में किसान मेला व प्रधान सम्मेलन में सिरकत करने आये प्रदेश के कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में जिले के एक भी जनप्रतिनिधि नहीं दिखे न ही कार्यक्रम में संगठन का कोई भी पदाधिकारी मौजूद रहा। जिले के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति जनता में चर्चा का विषय रही। यहाँ तक की जिस विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम था वहाँ के

विधायक प्रेम नरायण पाण्डेय भी नदारद रहें। जबकि जिले में भाजपा के सात विधायक व दो सांसद चुने गये है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे