अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
जेई ने दिया सही निर्माण जा आश्वाशन
बलरामपुर ।। बिकास खंड रेहरा बाजार छेत्र में विशेष मरम्मत योजना के तहत सादुल्लाह नगर से लौकीया ताहिर तक सात किमी.सड़क के मरम्मत कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर मौके पर पहुँचे जे.ई.रवि प्रताप कुशवाहा ने गुणवत्ता की जाँच की ग्रामीणों को मानक के अनुसार मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया ।
जानकारी के अनुसार विकास खंड रेहरा बाजार के सादुल्लाह नगर से लौकिया ताहिर तक सात किमी.सड़क की मरम्मत विशेष मरम्मत योजना में की जा रही है । उक्त सड़क पर स्थित ग्राम पंचायत नेवादा में पावर संस्था के अध्यक्ष कमर सिददीकी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मानक के विपरीत मरम्मत कार्य कीए जाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया । जे.ई.से शिकायत के बाद काम रुकवा दिया । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के गडढो में पर्याप्त पत्थर नहीं भरे जा रहे रहे जिससे सड़क के गडढे पेंटिंग के बाद भी स्पष्ट दिखते हैं । ग्रामीणो की शिकायत पर नेवादा पहुंचे जे.ई.पी.डब्लु.डी. रवि प्रताप कुशवाहा ने मरम्मत कार्य की जाँच की तथा ग्रामीणों को आश्वस्न दिया कि मानक के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण मरमम्त कार्य कराया जाएगा । किसी प्रकार की लापरवाही होने पर पुन: शिकायत करने को कहा व कार्यदायी संस्था को पुन: शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ