Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पंचायतों के समस्त अधिकार पाने को ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार


आसपुर देवसरा व पट्टी ब्लाक में बैठक कर दमनकारी नीतियों का जताया विरोध
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। केंद्र एवं प्रदेस सरकार की ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती करने व दमनकारी नीतियों के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने आवाज बुलंद की। सोमवार को आसपुर देवसरा एवं पट्टी ब्लाक सभागार में बैठक कर ग्राम प्रधानों ने संघर्श की रणनीति बनाई। 
आसपुर देवसरा ब्लाक में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध ग्राम प्रधान महावीर यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रधानसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रभाकर सिंह ने कहा कि बगैर जागरुक हुए ग्राम पंचायतों के समस्त अधिकार बहाल नहीं हो सकेंगे। जिस तरीके से केंद्र व प्रदेश की सरकारें पंचायतों के अधिकारों पर कैंची चला रही हैं वह दिन दूर नहीं जब ग्राम प्रधान केवल रबर स्टांप बनकर रह जाएगा। आज सरकारी नीतियों के कारण ही विकास योजनाओं में बड़े बड़े घोटाले और अनियमितता सामने आ रही है। एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर अधिकारी ग्राम पंचायतों में विकास की नींव तैयार कर रहे हैं। जब अधिकारी खुद मौके पर जाकर वहां की वास्तविक स्थिति को नहीं देख रहे तो कैसे संभव है कि विकास कार्यों और योजनाओं की पात्रता में पारदर्शिता हो सकेगी। ब्लाक अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने सभी प्रधानों का आह्वान किया कि आगामी २८ अक्टूबर को सदर ब्लाक में आयोजित प्रधानों के महासम्मेलन में सभी लोग एकजुट होकर भारी से भारी संख्या में प्रतिभाग करें। जब हम संगठित होंगे तभी हमारी बुलंद आवाज से कुंभकर्णी नींद में सो रहे शासन प्रशासन को जगाया जा सकेगा।
इसके पश्चात दूसरी बैठक पट्टी ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सदर ब्लाक के प्रधान शिवाजीत सिंह ने कहा कि आज सबसे बड़ी और प्रमुख आवश्यकता हमें संगठित होने की है। हमें राजनैतिक दलदल और जातिगत मतभेदों से दूर होकर केवल एक जाति व दल ग्राम प्रधान में शामिल होना होगा। तभी हमारा संघर्श सफल हो सकेगा। ग्राम प्रधान राकेश यादव ने संगठन से संबन्धित विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। पट्टी ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र मौर्य ने सभी आगंतुकों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जियालाल रजक, रमाकांत, शिव प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र यादव, जगदंबा सिंह, अशोक यादव, त्रिलोकी नाथ पांडेय, अशोक सिंह, बृजेश सिंह, शिवराम वर्मा, सत्यवती, अजय कुमार, राम प्यारे वर्मा, रामचंद्र, संतोश यादव, आशा देवी, सुरेश चंद्र चौरसिया, गुड्डन, झल्लू, रीता, गंगोत्री देवी, नीलम यादव, पूरन, रूपेश कुमार गिरि, राजीव कुमार सिंह, बड़ेलाल विश्वकर्मा, अरुण प्रताप सिंह, झगरू राम, दिनेश कुमार पांडेय, शोभा, शिव बहादुर यादव, संदीप यादव, विनोद कुमार, सुगना, राजेश तिवारी, मनोज गुप्ता, रवींद्र कुमार, रवींद कुमार यादव, नीलम, कैलाश, अवध नारायण यादव, गयापाल सिंह कछवाह ब्लाक अध्यक्ष विहार, मालती शिवाजीत सिंह, दीनानाथ त्रिपाठी, रवींद्र, उमेश प्रताप सिंह ब्लाक अध्यक्ष मानधाता, सरला शुक्ला, मीना यादव, बाबूलाल सरोज, प्रमोद कुमार मिश्र, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम वर्मा, अच्छेलाल, दिनेश मिश्र, राजबली यादव, महेंद्र कुमार यादव, राम सिंह, फरीदउद्दीन, जीतलाल जायसवाल, आसमा बेगम, सुशमा वर्मा, राधेश्याम चौरसिया आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ त्रिपाठी जिला प्रभारी ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे