शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान लोकप्रिय करण कार्यक्रम का चतुर्थ चरण आगामी 24 अक्टूबर को मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय फतूहाबाद हीरागंज में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य विषय ठोस अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण एवं प्रबंधन है। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोंच विकसित कर कूड़ा कचरा से उत्पन्न समस्या के समाधान की दिशा तय की जाएगी । जिला समन्वयक डॉ. विनोद शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ