Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:छात्राओं ने दिया स्वच्छता व समरसता का सन्देश



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ।  शहर के शुकुलपुर स्थित आनन्द वन इण्टर कालेज में  छात्रों की टोली को दो वर्गों में बांटकर प्रतियोगिता हुयी । जिसमें रंगोली बनाकर सामाजिक सौहार्द का सन्देश दिया । रंगोली प्रतियोगिता में कस्तूरबा हाउस प्रथम व टैगोर हाउस द्वितीय स्थान पर रहा । निबन्ध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सुहानी व श्रेया एवं सीनियर वर्ग में प्रतीक्षा शुक्ला क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही ।प्रधानाचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने छात्र छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुये सराहना की । इस दौरान छात्र छात्राओ के साथ विद्यालय की शिक्षिका निधि भटनागर , वर्तिका ,ऋचा ,सरिता ,आकृति आदि शिक्षक - शिक्षिकाए मौजूद रहे ।
इसी तरह जेआरडी गर्ल्स इण्टर कालेज खरगीपुर मांधाता की छात्राओं ने रैली निकाल कर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने व स्वच्छता का संदेश दिया । सोमवार को प्रबंधक राम अभिलाष मौर्य 'बच्चा' ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया । इसके अलावा कालेज में रंगोली व मेहन्दी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।इस दौरान प्रधानाचार्या  कालेज हुमैरा बानो , प्रशान्त पाण्डेय , गणेश दत्त श्रीवास्तव , मनोज कश्यप ,अनुज कन्नौजिया ,रेनू सिंह , सुजाता पटेल , ऊषा सरोज , मनोज कश्यप , धर्मेद्र सिंह , राकेश यादव , आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे